Site icon Yashbharat.com

सायना किड्स बरगवां में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया

IMG 20240824 WA0040

कटनी। सायना किड्स स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ भारती शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे राधा व कृष्ण की पोशाक पहनकर आए। स्कूल परिसर को भगवान श्री कृष्ण जन्म के लिए शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया।

भगवान श्री कृष्ण जी का हिन्डोला भी सजाया गया व स्कूल के बच्चों ने झांकिया सजाई। कन्हैया के रूप में सजे नन्हें मुन्ने बच्चे सबका मन मोह रहे थे। स्कूल शिक्षिका मिस सोनम नानकानी ने बच्चो को श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई ।

भगवान श्री कृष्ण के गीतों पर नृत्य

कन्हैया और राधा के रूप में सज कर आए नन्हें मुन्ने बच्चे सबका मन मोह रहे थे। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया।

तत्पश्चात स्कूल परिषर में मटकी फोड़ का आयोजन भी किया जिसमें स्कूल के हेड बॉय हृधान जैन ने मटकी फोड़ी, कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों ने विधिवत भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सायना किड्स स्कूल की हेडमिस्ट्रेस डॉ भारती शर्मा ने बच्चों को मिठाई वितरण कर भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराया ।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह से हर परिस्थिति का सामना करें। उन्होंने कंस का संहार करके लोगों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई।

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देकर आत्मा,परमात्मा,योग,कर्म की व्याख्या की ।
कार्यक्रम के समापन में बच्चों व शिक्षिकाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए सभी को जन्मास्टमी पर्व की बधाई दी।सायना इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ अदित्य कुमार शर्मा ने सभी बच्चो और स्कूल स्टॉफ को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी
इस अवसर पर सायना किड्स स्कूल की शिक्षकाओ सहित सभी स्कूल स्टॉफ की उपस्थिति रही ।।

Exit mobile version