FEATUREDLatestराष्ट्रीयव्यापार

दिल्ली से दोहा तक UPI का विस्तार, कतर में शुरू होगा कैशलेस इंडिया का नया अध्याय

दिल्ली से दोहा तक UPI का विस्तार, कतर में शुरू होगा कैशलेस इंडिया का नया अध्याय। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कतर दौरा बेहद खास होने वाला है।

दिल्ली से दोहा तक UPI का विस्तार, कतर में शुरू होगा कैशलेस इंडिया का नया अध्याय

इसकी वजह है कतर में यूपीआई पेमेंट सिस्टम का लॉन्च होना. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दोहा के लुलु मॉल में यूपीआई पेमेंट सिस्टम लॉन्च करने वाले हैं. इससे कतर में UPI का दायरा बढ़ेगा. यूएई के बाद कतर मिडिल ईस्ट का दूसरा देश है, जहां भारत का पेमेंट सिस्टम यूपीआई काम कर रहा है।

कतर में लगभग 25 परसेंट भारतीय रहते हैं, जिनको भी लेनदेन में काफी आसानी होगी. अपने इस खास दौरे पर पीयूष गोयल ने कतर सेंट्रल बैंक के गवर्नर शेख बिन मोहम्मद बिन सऊद अल-थानी से मुलाकात की. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने एक पोस्ट में लिखा, कतर सेंट्रल बैंक के गवर्नर और कतर निवेश प्राधिकरण एवं कतर वित्तीय केंद्र नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष शेख बिन मोहम्मद बिन सऊद अल-थानी से मिलकर प्रसन्नता हुई।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि