Site icon Yashbharat.com

निर्माणाधीन टनल में कार्यरत कर्मचारियों को 6 माह से नहीं मिला वेतन, कलेक्ट्रेट पहुँचर लगाई गुहार

IMG 20240306 WA0001 1

कटनी। स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बायीं तट नहर निर्माण में चल रहें टनल निर्माण कार्य में संलग्न कर्मचारी रॉबिन्स इंडिया प्रा.लि में कार्य कर रहें है। जिन्हें 6 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।

यह पहला मामला नहीं है, जब स्लीमनाबाद टनल निर्माण में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। इससे पूर्व भी इसी तरह के मामले सामने आ चुके है। टनल निर्माण में स्थानीय कर्मचारी और बाहर से आए कर्मचारी कार्यरत है।

वेतन से वंचित करीब एक सैकड़ा कर्मचारी बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे जहां उन्होंने कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास प्राधिकरण दायी तट के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया जाता है तो, सभी कर्मचारी साइड में लाइट बंद, डिवाट्रिंग आदि कार्य बंद करने बाध्य होंगे। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Exit mobile version