Site icon Yashbharat.com

जनपद पंचायत रीठी के अध्यक्ष पद का निर्विरोध हुआ निर्वाचन,अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला श्‍यामाबाई ने अध्‍यक्ष निर्वाचित होकर पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल

IMG 20260317 WA0063

जनपद पंचायत रीठी के अध्यक्ष पद का निर्विरोध हुआ निर्वाचन,अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला श्‍यामाबाई ने अध्‍यक्ष निर्वाचित होकर पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसा

कटनी / जनपद पंचायत रीठी के अनारक्षित अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला ने चुनाव जीतकर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर दी है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद पंचायत रीठी के अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्‍न हुआ। निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत रीठी का सम्मिलन जनपद पंचायत रीठी के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से सुनिश्चित किया गया।
पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी द्वारा जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समय-सारणी जारी की गई। उपस्थित सदस्यों को पीठासीन अधिकारी द्वारा समय सारणी से अवगत कराया गया तथा निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी गई। निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मात्र एक ही नाम निर्देशन पत्र श्रीमती श्यामाबाई/ महेन्द्र सिंह का प्राप्त हुआ।
प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की सवीक्षा किये जाने पर नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये जाने पर स्वीकृत किया गया तथा निर्वाचन हेतु एक ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त होने के परिणाम स्वरूप श्रीमती श्यामा बाई/महेन्द्र सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक  प्रकाश व्यास,  राजेश नरेन्द्र सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी एवं उपस्थित सदस्यों के समक्ष पीठासीन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचन का प्रमाण-पत्र प्रदान कर जनपद पंचायत रीठी के अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्‍न हुआ

Exit mobile version