नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने निगम प्रशासन के प्रयास निरंतर जारी,बारिश की हल्की फुहार के बीच भी द्वितीय पाली में सक्रिय रहे स्वच्छता मित्र, मुख्य मार्गों, बाजारों एवं बस्तियों में चला विशेष सफाई अभियान

नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने निगम प्रशासन के प्रयास निरंतर जारी,बारिश की हल्की फुहार के बीच भी द्वितीय पाली में सक्रिय रहे स्वच्छता मित्र, मुख्य मार्गों, बाजारों एवं बस्तियों में चला विशेष सफाई अभिया
कटनी, – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नगरवासियों को बेहतर, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से निरंतर विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। निगम प्रशासन के निर्देशन में मंगलवार को द्वितीय पाली में हल्की वर्षा के बावजूद भी स्वच्छता मित्रों ने पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य संपादित किया। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं रहवासी बस्तियों में सघन सफाई कर कचरे का नियमित संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
सफाई अभियान के अंतर्गत नदीपार मुख्य मार्ग, बस स्टैंड परिसर, पन्ना मोड़, कुठला बस्ती, आजाद चौक से चांडक चौक मार्ग, गांधीगंज, घंटाघर, शनि मंदिर मार्ग, रेलवे कॉलोनी, नेहरू वार्ड, बरगवां, झर्रा टिकुरिया, दुबे कॉलोनी, नई बस्ती, परौहा मार्केट, गायत्री नगर, बजरंग कॉलोनी, मंगलनगर, झंडा बाजार, सराफा बाजार, गोल बाजार, गर्ग चौराहा, शांतिनगर, मेहड़ दरबार मार्ग, अमीरगंज सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य कर एकत्रित अपशिष्ट का उठाव कर निस्तारण प्लांट भेजा गया।
वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या के प्रभावी निराकरण एवं सुगम जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बस स्टैंड रैन बसेरा, पन्ना लाइन, कटनी डिग्री कॉलेज के समीप, राधास्वामी सत्संग भवन के पास, खिरहनी दुर्गा चौक नाला, वार्ड क्रमांक 42 एवं 44 सहित विभिन्न स्थानों पर नालों एवं नालियों की विशेष सफाई कर अपशिष्ट हटाया जाकर सुगम जल निकासी के प्रयास किए गए। झिंझरी क्षेत्र में जेसीबी मशीन के माध्यम से कच्ची नाली निर्माण का कार्य भी कराया गया, जिससे वर्षा जल का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित हो सके।
नगर निगम प्रशासन नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी उद्देश्य से नियमित सफाई, कचरा संग्रहण, अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की कार्यवाही सतत जारी है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहभागी बनने की अपील की है।








