katniमध्यप्रदेश

मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान, 1737 छात्रों के खातों में पहुंचे 4.34 करोड़,लैपटॉप खरीदने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किया राशि का अंतरण

मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान, 1737 छात्रों के खातों में पहुंचे 4.34 करोड़,लैपटॉप खरीदने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किया राशि का अंतर

 

कटनी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के संसाधनों से जोड़ने और उनके शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार को जिले के 1737 मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि अंतरित की। जिले के विद्यार्थियों को कुल 4 करोड़ 34 लाख 25 हजार रुपए की राशि का लाभ प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर, कटनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, तकनीक का सकारात्मक एवं सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य और सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

प्रोत्साहन राशि मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ई-कंटेंट तथा तकनीकी ज्ञान का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि यह राशि उनके अध्ययन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेश अग्रहरि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सरकार की इस पहल को अपने शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Back to top button