Site icon Yashbharat.com

खदान में मिट्टी धसकने से महिला श्रमिक की मौत, बड़वारा के भदावर स्थित खदान में हुई घटना, निजी कार से महिला को लाया गया अस्पताल कुछ भी बताने से कतरा रहें साथ मे आए अन्य श्रमिक

IMG 20250424 WA0078

खदान में मिट्टी धसकने से महिला श्रमिक की मौत, बड़वारा के भदावर स्थित खदान में हुई घटना, निजी कार से महिला को लाया गया अस्पताल कुछ भी बताने से कतरा रहें साथ मे आए अन्य श्रमि

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत खदान में मिट्टी धसकने से महिला श्रमिक की दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनीता गौड़ पति तीरथ गौड़ निवासी भदावर खदान में काम कर रही थी। इस दौरान अन्य श्रमिक भी यहां मौजूद थे एकाएक खदान में मिट्टी धसकी और सुनीता इस मिट्टी में दब गई। किसी तरह मशक्क्त के बाद महिला श्रमिक को मिट्टी से निकाला गया। और उसे खदान मालिक के कर्मचारी कार क्रमांक – डीएल 9 – सीएजी- 7507 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज दौरान मृत घोषित कर दिया। मृत महिला का एक हाथ बुरी तरह मुड़ा हुआ था। इसके साथ ही चेहरे और शरीर मे गंभीर जख्म थे। महिला को साथ लाने वाले उसे ओपीडी तक पहुँचाने से कतरा रहें थे। डाक्टरों के ओपीडी में महिला के संबंध में पूछने पर भी साफ तौर कोई कुछ नही बता रहा। महिला को लेकर आए दो युवक अंदर भी नही गए और उसे छोड़ अस्पताल से निकल गए। ऐसा बताया जा रहा है महिला के परिजनों को सूचित किया गया है। किन परिस्थितियों में खदान में महिला की मौत हुई है। इस संबंध महिला को लेकर आए कोई कुछ भी बताने से कतरा रहें है।

Exit mobile version