katniLatestमध्यप्रदेश

भाजपा सरकार में होता है देश का विकास और विश्व में देश की जय जयकार : संजय पाठक

भाजपा सरकार में होता है देश का विकास और विश्व में देश की जय जयकार : संजय पाठक

Katni विजयराघवगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विजयराघवगढ़, कैमोर एवं सिनगोड़ी मंडल के शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों वार्ड पार्षदों की बैठक को जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संजय पाठक, लोकसभा सह संयोजक पीतांबर टोपनानी ने संबोधित कर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के प्रचार अभियान में और अधिक गति लाने एवं मतदान के दिन बूथों में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

IMG 20240419 WA0003

बैठकों के दौरान उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में होता है देश का विकास और विश्व में होती है देश की जय जयकार। भाजपा का समाज के अन्तिम छोर पर खडे़ व्यक्ति की सेवा ही राजनैतिक ध्येय है और यही संकल्प लेकर मोदी सरकार गरीब को मकान, शौचालय, गैस, निःशुल्क पहुंचाकर उनके सामाजिक व आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रहे है। हमें लाभार्थियों के बीच जाकर पुनः एकबार विकास कराने वाली सरकार के लिए वोट मांगने है ।

IMG 20240419 WA0004

बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संजय पाठक, लोकसभा सह संयोजक पीतांबर टोपनानी, विधानसभा प्रभारी सुरेश सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति यादव, मंत्री डारेश्वर पाठक, मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, प्रमोद सोनी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा,श्री उदयराज सिंह चौहान, अशोक पाठक, रंगलाल पटेल, अजय पप्पू शर्मा, ओमप्रकाश बर्मन, संतोष केवट, गुड्डा सोनी, श्रीमती माधुरी मिश्रा, सुश्री मंजू बर्मन, नवाब खान, गुरुदीप बेदी सुरेश परौहा, श्रीमती सुनीता दाहिया, श्रीमती पलक ग्रोवर, ओमप्रकाश तिवारी, लोकसभा विस्तारक सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button