Site icon Yashbharat.com

उदित नारायण की दो शादियों का विवाद गरमाया, रंजना ने कोर्ट में कहा- मैं उनके साथ रहना चाहती हूं, नहीं छोड़ूंगी

Screenshot 20250221 152136 Chrome

उदित नारायण की दो शादियों का विवाद गरमाया, रंजना ने कोर्ट में कहा- मैं उनके साथ रहना चाहती हूं, नहीं छोड़ूंगी। पिछले कुछ दिनों से विवादों में रहने वाले देश के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण शुक्रवार दोपहर सुपौल व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। कोर्ट ने उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। लेकिन, उदित नारायण ने उन्हें अपने साथ रखने से कोर्ट के सामने ही इनकार कर दिया है।

उदित नारायण ने स्पष्ट कहा कि वह केस लड़ने के लिए तैयार हैं। इधर, उदित नारायण की पत्नी रंजना झा का दावा है कि शादी के बाद भी उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं मिला और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। अंतत: मुझे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब मुझे न्याय चाहिए।

 

हालांकि, इस मामले में उदित नारायण की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने उदित नारायण को 28 जनवरी 2025 तक जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया था। वहीं रंजना झा के वकील अजय कुमार का कहना है कि उनकी मुवक्किल को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उनके अधिकारों की रक्षा होगी।

Exit mobile version