कटनी(YASHBHARAT.COM)। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त शहर व ग्रामीण अध्यक्षों ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करकेे जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस की मौजूदा कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के व्यवहार को असंतोष जनक बताया। बरगवां स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के नवीन कार्यालय परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) अध्यक्ष सौरभ सिंह व जिला कांग्रेस कमेटी(शहर) अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बारी-बारी से संबोधित किया और कहा कि मौजूदा पुलिस की कार्यप्रणाली से अपराधियों के बीच कम तथा आम जनमानस के बीच ज्यादा भय है। हथियार बंद चोर गिरोह प्रतिदिन शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्रों में रात के समय गश्त कर रहा है लेकिन जिले की पूरी पुलिस उस गिरोह को पकड़ नहीं पा रही है। कांग्रेस अध्यक्षों ने अपने साझा बयान में कहा कि रात के समय शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्रों पर स्थित प्रमुख चौराहों व तिराहों पर फिक्स प्वाइंट बनाकर पुलिस बल की तैनाती की जाए। जिससे रात के समय किसी काम से घर के निकलने वालों के मन में सुरक्षा की भावना हो। कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं सौरभ सिंह ने आम जनता की समस्याओं को लेकर वृहद स्तर पर आंदोलन की बात कही है। अध्यक्ष द्वय ने कहा कि पूरा शहर समस्याओं के मकड़जाल में घिरा हुआ है। चाहे शिक्षा की बात हो या फिर स्वास्थ्य का मसला हो या फिर कानून व्यवस्था का सवाल हो, हर मोर्चें पर सरकार और उसका पूरा प्रशासन तन्त्र फेल हो चुका है। जिसके परिणामस्वरूप आम जनता कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है। पत्रकारवार्ता में ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए संगठन सृजन अभियान के तहत एक नई सोच के साथ कांग्रेस की नई टीम गठित की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के काम है कि वो आम जनता की समस्याओं को लेकर मुखर रहना लेकिन कटनी की बात करें तो ऐसा लगता है कि यहां जनप्रतिनिधियों को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने मेडिकल कालेज और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी अपनी बात रखी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि कटनी शहर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। छोटे-छोटे कामों को लेकर लोगों को भटकना पड़ता है। शहर में चल रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मामले में जनप्रतिनिधियों ने भी चुप्पी साध रखी है। श्री शुक्ला ने स्मार्ट मीटर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर भी आंदोलन किया जाएगा। इसी कड़ी में आगामी 12 सितम्बर को बिजली दफ्तर का घेराव किया जाएगा। श्री शुक्ला ने कहा कि पिछले 20 सालो से प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन कटनी में अब तक मेडिकल कालेज नहीं बन सका है। विधानसभा चुनाव के पहले सरकारी मेडिकल कालेज की घोषणा की गई लेकिन बाद में इसे पीपीपी मोड में बदल दिया गया है। इसको लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता को वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर, कटनी जिले के प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने भी संबोधित किया। पत्रकार वार्ता का संचालन पूर्व अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने किया। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, महेंद्र जैन, गणेश राव, डॉ आनंद पटेल, प्रेम बत्रा, बी.एम.तिवारी, रामनरेश त्रिपाठी, रूस्तम भाई, प्रशांत जायसवाल, राजा जगवानी, शुभम मिश्रा सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
-
भैंस और बकरी के बाद करेंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग की लापरवाही से जान जाने का आरोप -
मेरे कान्हा — जन्माष्टमी विशेष, मोरपंख, मुकुट और बांसुरी से आगे—बच्चों के मन में कान्हा के संस्कार बोने का अवसर -
संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, अनुशासन और अटूट समर्पण की मिसाल थे कुशाभाऊ : दीपक सोनी टंडन -
मूंगा बाई कॉलोनी में कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की जांच की मांग -
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कटनी के विपिन दुबे बने प्रदेश महासचिव -
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी झिंझरी चौकी पुलिस ने की दोनों पक्षों पर काउंटर कार्रवाई -
जब स्पेशल ट्रेन के रूप में चली तब भी कटनी जंक्शन में स्टॉपेज नहीं था और अब नियमित परिचालन में भी कटनी में बिना रुके चलेगी दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस -
विश्व हिंदू परिषद की छह मासिक जिला बैठक में बनी संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति -
पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर की उज्जवल भविष्य की कामना -
शिक्षा के साथ कला और खेलकूद सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक, सायना इंटर नेशनल स्कूल में महादेवी वर्मा अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न -
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती
