क्लास में पहुंचे कलेक्टर ने पूछा 11 का पहाड़ा और नन्ही बच्ची ने सुनाई कविता, जानिए स्कूली बच्चों ने कैसे जीता दिल

कटनी: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जब कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ग्राम डुड़सरा के सरकारी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तो नजारा देखने लायक था। प्रशासनिक औपचारिकताएं छोड़ कलेक्टर जब सीधे बच्चों के बीच पहुंचे और उनकी क्लास ली, तो माहौल एकदम खुशनुमा हो गया। किसी नन्ही बच्ची ने जब पूरे आत्मविश्वास के साथ कविता सुनाई, तो किसी ने कलेक्टर के पूछते ही झट से 11 का पहाड़ा सुना दिया। बच्चों के इस शानदार हुनर और मासूमियत ने कलेक्टर का दिल जीत लिया, जिसकी तस्वीरें और चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

नन्हे बच्चों की प्रतिभा को सराहा, शिक्षकों को दिए निर्देश

जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Exit mobile version