Site icon Yashbharat.com

70 वर्षीय बुजुर्ग का रास्ता रोकने वाले अतिक्रमणकारी पर गिरेगी गाज: जनसुनवाई में कलेक्टर ने बरही तहसीलदार को दिए सख्त निर्देश

लंबित आवेदनों पर सख्त प्रशासन, पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के निर्देश

लंबित आवेदनों पर सख्त प्रशासन, पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के निर्देश

70 वर्षीय बुजुर्ग का रास्ता रोकने वाले अतिक्रमणकारी पर गिरेगी गाज: जनसुनवाई में कलेक्टर ने बरही तहसीलदार को दिए सख्त निर्देश

कटनी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जनसमस्याओं के निवारण को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर नजर आया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के दूर-दराज और ग्रामीण अंचलों से पहुंचे 179 फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर बेहद गंभीरता से सुना। मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

इस उच्चस्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी, और जिला प्रबंधक लोक सेवा श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के 4 प्रमुख मामले, जिन पर कलेक्टर ने तुरंत लिया संज्ञान:

‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’ – कलेक्टर की दो टूक

जनसुनवाई के अंत में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन की समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी समय-सीमा में आवेदनों का निपटारा नहीं करेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version