Site icon Yashbharat.com

ओलावृष्टि से क्षति का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे खेतों में, अमले को सर्वे प्रमाणिकता से करने के दिए निर्देश

IMG 20240213 WA0013

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद स्वयं कटनी के कैलवाराखुर्द में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेने खेतों में पहुंचे हैं। वहीं कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कर जायजा लेने मंगलवार की सुबह से ही कृषि एवं राजस्व अमला खेतों में पहुंचा

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त और प्रभावित फसलों का पूरी प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे भी किसानों से मिलें और खेतों में जाकर क्षति का जायजा लें।

इधर कलेक्टर के निर्देश के बाद एस डी एम बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया को स्लीमनाबाद और कूडन का निरीक्षण किया। विजयराघवगढ़ के तहसीलदार बी के मिश्रा ने ग्राम पंचायत गुड़गुड़ौहा में किसानों के साथ असामयिक वर्षा एवं ओलिवृष्टि से संभावित फसल क्षति का मौका मुआयना किया गया चने के साइज के ओले गिरे हैं हल्का- फुल्का पानी गिरा है । लेकिन श्री मिश्रा को मौके पर देखने पर पता चला कि अभी तक फसल की कोई क्षति नहीं हुई है।

ग्राम पठरा बिजौरी और धरवारा भी सर्वे अमला पहुंचा जहां हल्की बारिश होने और फसलों को कोई नुकसान नहीं होने की जानकारी किसान भाइयों द्वारा दी गई।

Exit mobile version