एसडीओपी केपी सिंह को दी गई भाव पूर्ण विदाई, भावुक बना माहौल
कटनी। विजयराघवगढ़ एसडीओपी केपी सिंह का बालाघाट स्थानांतरण होने के बाद मंगलवार को कैमोर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसडीओपी श्री सिंह को भाव पूर्ण विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण शामिल हुए। वक्ताओं ने एसडीओपी श्री सिंह द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, उनकी जनमानस के साथ मिलनसारिता, नवाचारों, अपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने के लिए किए गए सार्थक प्रयासों को याद किया। एसडीओपी श्री सिंह के अचानक तबादले से हर कोई हतप्रभ नजर आया और हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द था कि ऐसा अधिकारी बहुत कम ही मिलते हैं जो कर्त्तव्यपरायणता के साथ साथ संवेदनशीलता का परिचय भी देते हों। एसडीओपी श्री सिंह ने कहा कि मेरा इस क्षेत्र से आत्मिक जुड़ाव है जब भी किसी को मेरी आवश्यकता महसूस होगी मैं हमेशा खड़ा मिलूंगा। विदाई समारोह के अवसर पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह बेदी, जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, तहसीलदार श्री शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री वर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डेनियल परमार, डॉक्टर आभास तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, बरही नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, समाजसेवी एवं पड़खुरी सरपंच बाबू ग्रोवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान, आशुतोष सराफ, नंदू गुप्ता, अरशद असरफी, अंकित सिंह बघेल, कैमोर से नसीम खान, मनीष नवेद, बड़ारी से आश्चर्य तिवारी, कैमोर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे, विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा, बरही थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव, टीआई सुदेश कुमार समन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कैमोर, विजयराघवगढ़, बरही के पत्रकार बंधुओं, गणमान्य नागरिकों, अनुविभाग के तीनों थानों के पुलिस स्टॉफ की उपस्थिति थी।

