Site icon Yashbharat.com

भोपाल में फिर भड़का प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा: बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना, MP नगर में लगा भीषण जाम

MP के सरकारी स्कूलों में अनोखी ई-अटेंडेंस: अब गणित का सवाल हल करने पर ही लगेगी 'मास्साब' की हाजिरी, शिक्षा विभाग का नया बदलाव

MP के सरकारी स्कूलों में अनोखी ई-अटेंडेंस: अब गणित का सवाल हल करने पर ही लगेगी 'मास्साब' की हाजिरी, शिक्षा विभाग का नया बदलाव

भोपाल में फिर भड़का प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा: बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना, MP नगर में लगा भीषण जाम

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-3 के पदों में बढ़ोतरी और रुकी हुई प्रक्रिया को शुरू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा है। गुरुवार को राजधानी भोपाल के व्यस्तम बोर्ड ऑफिस चौराहे पर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बैनर-पोस्टर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों के इस अचानक प्रदर्शन के चलते एमपी नगर इलाके में यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोका, वाहन चालक परेशान

प्रदर्शन की खबर मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अभ्यर्थियों को चौराहे से आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस की इस घेराबंदी और अभ्यर्थियों के धरने की वजह से मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

क्या हैं अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें?

प्रदर्शन में शामिल प्राथमिक शिक्षक परीक्षा वर्ग-3 के अभ्यर्थियों ने अपनी दो मुख्य मांगें रखी हैं:

उल्लेखनीय है कि शिक्षक भर्ती को लेकर भोपाल में पिछले कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। इससे पहले भी अभ्यर्थियों को रोशनपुरा चौराहे से पुलिस द्वारा देर रात हटाया गया था।

Exit mobile version