लापरवाही पर कटनी कलेक्टर की कार्रवाई: 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोका
लापरवाही पर कटनी कलेक्टर की कार्रवाई: 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोका

कटनी। लापरवाही पर कटनी कलेक्टर की कार्रवाई: 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोका। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट, समय-सीमा पत्रों, समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द उपार्जन की समीक्षा करते हुए विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कार्यों में रूचि न लेने वाले 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और 3 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत और अपर कलेक्टर साधना परस्ते मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने मुख्यमंत्री निवास एवं राज्य मानवाधिकार आयोग से प्राप्त शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर सभी विᰟभागों को प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए।
बैठक में जर्जर एवं खतरनाक स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों की जांच सत्यापन की समीक्षा के दौरान सही स्टेटस न बता पाने के कारण कलेक्टर श्री यादव ने डीईओ के प्रति गहन असंतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने ताकीद किया कि किसी भी हाल में स्कूल व आंगनबाड़ी कक्षायें जर्जर भवनों में संचालित नहीं हो।
वेतन रोकने के दिये निर्देश
कलेक्टर श्री यादव ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी को आगामी त्यौहारों के मद्देनजर दूध, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभाग द्वारा अब तक जुर्माने की राशि का 50 प्रतिशत ही वसूल किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुये तीनों खाद्य सुरक्षा अधिकारी क्रमश: देवकी सोनवानी, ब्रजेश विश्वकर्मा ए एवं ओपी साहू के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने सीएमएचओ को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी। लापरवाही पर कटनी कलेक्टर की कार्रवाई: 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोका








