जिला कांग्रेस पार्टी(शहर) के कार्यवाहक अध्यक्ष ने भी कि पत्रकार प्रभाकर सिंह पर जानलेवा हमले की निंदा, एसपी को पत्र लिखकर कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

IMG 20250124 WA0026

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत माधवनगर मेन बाजार स्थित बमचक ढाबा में विवाद होने की सूचना पर न्यूज कवरेज करने पहुंचे पत्रकार प्रभाकर सिंह पर हुए जानलेवा हमले की सभी ओर निंदा हो रही है। राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी भी पत्रकार प्रभाकर सिंह पर हमले की निंदा करते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिला कांग्रेस पार्टी(शहर) के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को पत्र लिखकर आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को लिखे गए पत्र में राजा जगवानी में कहा कि मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पत्रकार प्रभाकर सिंह पर हमले कि वो निंदा करते हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। श्रीजगवानी ने कहा कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि अपराधियों के हौसले अपराध करने में बुलंदियों पर है। कटनी जिले में बढ़ रहे हैं अपराधों को जल्द से जल्द रोकने के दिशा-निर्देश जारी करें। पत्रकार प्रभाकर सिंह जो की वर्तमान में काफी गंभीर स्थिति में है शासन के द्वारा उनकी संपूर्ण इलाज की व्यवस्था की जाए। जनमानस में अपराधियों का खौफ ना रहे इसलिए जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर कड़ी व सख्त कार्रवाई की जाए।