Site icon Yashbharat.com

घर की बाड़ी में उगाए गांजे के पौधे, आरोपी विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में

IMG 20260626 WA0058

घर की बाड़ी में उगाए गांजे के पौधे, आरोपी विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त मे

 

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 जून 2026 को ग्राम घुघरी में रेड कार्रवाई के दौरान सुरेश चौधरी के घर के सामने स्थित बाड़ी में गांजे के तीन हरे पौधे लगे हुए पाए। पुलिस ने पौधों को उखड़वाकर जांच की, जिसमें वे गांजे के पौधे निकले।

तौल करने पर बरामद गांजे के पौधों का कुल वजन 570 ग्राम पाया गया। मामले में आरोपी सुरेश चौधरी (44 वर्ष), पिता स्व. सेमाली चौधरी, निवासी ग्राम घुघरी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार स्वामी एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version