Site icon Yashbharat.com

Tesla Cybertruck: 30 नवंबर, 2023 को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा साइबरट्रक

भारत में Tesla को हरी झंडी, BYD को अड़चनें: एलन मस्क को मिल रही है विशेष सहायता?,

Tesla Cybertruck: 30 नवंबर, 2023 को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा साइबरट्रक। अमेरिका में बहुत से लोगों को टेस्ला के साइबरट्रक का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है.

इसे 30 नवंबर, 2023 को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा और उसी दिन से अमेरिका के गीगा टेक्सास से डिलीवरी शुरू हो जाएगी. इसकी चुनिंदा यूनिट्स को उन खरीदारों को सौंपा जाएगा, जिन्होंने कुछ महीने पहले बुकिंग विंडो खुलने पर रिजर्वेशन कराया था. इसकी 10 लाख से भी ज्यादा बुकिंग हो चुकी है.

टेस्ला साइबरट्रक की कई स्पाई इमेज और वीडियो सामने आए हैं, जो इसकी दिलचस्प जानकारियां देते हैं. हालांकि, इसके कॉन्सेप्ट वर्जन में डोर हैंडल दिखाए गए थे लेकिन टेस्ट म्यूले में ये नहीं दिखे थे.

इससे पहले एलोन मस्क ने खुलासा करते हुए बताया कि इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक में रियर व्हील्स के लिए इंडिपेंडेंट स्टीयरिंग है. यह इनोवेटिव फीचर तंग मोड़ों पर बेहतर परफॉर्मेंस देता है, जिससे गाड़ी को चलाना आसान हो जाता है.

 

Exit mobile version