Site icon Yashbharat.com

Terrorist in Khandwa: खंडवा में SIMI सदस्य रहे रकीब कुरैशी के घर कोलकाता NIA टीम की दबिश

nia-raid

nia-raid

Terrorist in Khandwa: खंडवा में SIMI सदस्य रहे रकीब कुरैशी के घर कोलकाता NIA टीम की दबिश आतंकी संगठन सिमी के सदस्य रहे रकीब कुरैशी के घर मंगलवार को कोलकाता एनआइए की टीम ने दबिश दी। रकीब के कमरे में दो घंटे तक सर्चिंग की गई। एनआइए के अधिकारियों ने परिवार के लोगों से भी पूछताछ की।

 

कोलकाता एनआइए के दो अधिकारी सुबह करीब दस बजे कोतवाली और मोघट पुलिस की टीम के साथ खानशाहवाली कालोनी में रकीब कुरैशी के घर पहुंचे। परिवार से रकीब के कमरे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रकीब का कमरा पहली मंजिल पर है। इसके बाद अधिकारियों ने उसके कमरे में पहुंचकर सर्चिंग की। करीब दो घंटे तक कमरे को छाना। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम चौकस नजर आई। पुलिस ने चारों तरफ से रकीब के घर को घेर रखा था। इसके साथ ही छत से भी नजर रखी जा रही थी।

रकीब के भाई से पूछताछ करते एनआइए अधिकारी।

बम बनाने की ट्रेनिंग दे रहा था
12 बजे करीब एनआइए के अधिकारी रकीब के घर से बाहर आए। कार्रवाई को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। विदित हो कि कुछ माह पहले पश्चिम बंगाल की एटीएस टीम ने गंज बाजार सोला खोली से रकीब को गिरफ्तार किया था। उसके बारे में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए दो साथियों ने जानकारी दी थी। बताया जाता है कि वह बम बनाने और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहा था।

जांच एजेंसी ने जनवरी में रकीब को खंडवा से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे कोलकाता ले गए थे। उसके आइएसआइएस से संबंध की आशंका भी जताई गई थी। पूछताछ में यह पता चला था कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में अपना नेटवर्क फैला रहा था।

उसके पास मिले सामान में यह बात भी सामने आई थी कि वह किसी बड़ी हस्ती के काफिले पर हमले की साजिश रच रहा था। इन सभी मामलों की जांच के लिए जांच एजेसी लगातार इससे जुड़े ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एनआइए की टीम ने छापा कार्रवाई किस सिलसिले में की गई है, जांच में क्या मिला, इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। उल्लेखनीय है कि आरोपित कुरैशी सिमी और आइएसआइ जैसी आंतकी संगठनों से जुड़े होने के आरोप में नौ जनवरी को कोलकाता की स्पेशल टास्क फोर्स ने दबिश देकर उसे कब्जे में लिया था।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक युवक को आतंकी संगठन से संबंध होने के कारण कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और भी कुछ जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई में कोलकाता पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

उनसे पूछताछ के बाद खंडवा से अब्दुल रकीब को एसटीएफ की टीम ने खंडवा आकर गिरफ्तारी किया था। उसके पास से एक मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और कुछ जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए हैं। कोलकाता पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उसी मामले में खंडवा के अब्दुल रकीब को भी आरोपी बनाया था।

पश्चिम बंगाल से जुड़े है तार

अब्दुल रकीब का पश्चिम बंगाल में आतंकी संगठनों से कनेक्शन होने से सिमी का गढ़ रहा खंडवा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया है।

स्थानीय स्तर पर पुलिस के पास इस प्रकार की आतंकी गतिविधियों की अंदरूनी तौर पर संचालन और यहां के युवाओं की राष्ट्रीय स्तर पर लिप्तता की कोई जानकारी नहीं है। वैसे आरोपित पूर्व में पहले भी तीन मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। 2019 से वह जमानत पर था। इसके बाद आइएसआइएस माड्यूल के संपर्क में होने की बात सामने आई थी।

एनआइए कोलकाता की टीम ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपित अब्दुल रकीब के मकान पर सर्चिंग के लिए पुलिस फोर्स की मदद मांगी थी। इस संबंध में अन्य कोई गिरफ्तारी या जांच के संबंध में अधिकृत कोई जानकारी नहीं दी है।, – सत्येंद्र कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक खंडवा

Exit mobile version