Site icon Yashbharat.com

J&K में आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, दो डॉक्टरों समेत 7 गिरफ्तार-2,900 किलो विस्फोटक और भारी हथियार मिले

Screenshot 20251110 170440 Chrome

J&K में आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, दो डॉक्टरों समेत 7 गिरफ्तार-2,900 किलो विस्फोटक और भारी हथियार मिले। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जिसमें दो डॉक्टर समेत सात आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने उनके कब्जे से 2,900 किग्रा विस्फोटक, हथियार और आइईडी बनाने की सामग्री बरामद की और जांच जारी है।

 

पुलिस के अनुसार, 19 अक्तूबर 2025 को श्रीनगर के बुनपोरा, नौगाम में कई जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकाया गया था। इसके बाद एफआईआर संख्या 162/2025 दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। जांच में यह सामने आया कि यह नेटवर्क शिक्षित और पेशेवर युवाओं से जुड़ा था और विदेशी संपर्कों के माध्यम से संचालित हो रहा था।

जांच में पता चला कि यह समूह एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए भर्ती, समन्वय, धन-संग्रह और लॉजिस्टिक्स का काम करता था। धनराशि पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से, सामाजिक या धर्मार्थ कारणों का बहाना बनाकर जुटाई जा रही थी। आरोपी आतंकवाद के लिए लोगों की पहचान कर, उन्हें कट्टर बनाने और हथियार/आइईडी बनाने के लिए सामग्री जुटाने के लिए काम करता था ।

गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी:

Exit mobile version