तेलंगाना बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ हादसा
तेलंगाना बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ हादसा
तेलंगाना बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, पाटनचेरु ओआरआर पर हादसा हुआ। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बेकाबू कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से हुआ।
लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। हादसा आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था।
यह बहुत दुखद है कि नंदिता की नहीं रहीं। उसी महीने अचानक उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।