Site icon Yashbharat.com

Tej Pratap: तेज प्रताप यादव का वीडियो फिर वायरल, अबकी बार ये करते नजर आए

tej pratap yadav video

Tej Pratap: तेज प्रताप यादव का वीडियो फिर वायरल, अबकी बार ये करते नजर आए। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह देवों के देव महादेव की भक्ति की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल भी हो रहा है।

दरअसल कभी अपने पहनावे तो कभी बयानों को लेकर तेज प्रताप यादव चर्चा में रहते हैं. उन्हें कई बार कृष्ण और महादेव की वेशभूषा में भी देखा जाता है. वहीं अब इस बार तेजप्रताप यादव ने एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है. उसमें वो शिवलिंग से लिपटे हुए नजर आ रहे हैं।

तेजप्रताप ने शेयर किया वीडियो

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर वीडियो के साथ लिखा कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं. महादेव को गले लगाने का अर्थ है अपने आप के सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना. अराजकता के बीच शांति पाना महादेव को पाना है.

शिवभक्ति में लीन

वहीं इस वीडियो में तेज प्रताप यादव शिवलिंग से लिपटे हुए भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान एक पुजारी लगातार शिवलिंग पर कभी भांग तो कभी गन्ने का रस, तो कभी दूध और जल चढ़ा रहे हैं. वहीं तेज प्रताप यादव बिल्कुल शांत शिवलिंग से लिपटे हुए हैं. उन्होंने एक्स पर इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी टैग किया है.

 

Exit mobile version