जबलपुर। टेकब्लिट्ज़ 2025 की धूम: Jabalpur Engineering College ने दो साल की विराम के बाद फिर जगाई तकनीकी स्पिरिट। इंजीनियरिंग कॉलेज (JEC) में इस हफ्ते से शुरू हुई टेक्निकल वर्कशॉप Techblitz 2025 ने छात्रों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है! दो हफ्ते तक चलने वाली इस खास वर्कशॉप का मकसद है।
स्टूडेंट्स को क्लासरूम से निकालकर सीधे इंडस्ट्री के लिए तैयार करना। इस वर्कशॉप के माध्यम से इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स कॉलेज के लगभग 600छात्रों को रियल वर्ल्ड ट्रेनिंग देंगे।
इस इवेंट को कॉलेज के कॉसमॉस क्लब ने, कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के हेड डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर* की गाइडेंस में आयोजित किया है। सबसे खास बात – ट्रेनिंग दे रहे हैं 11 एक्सपर्ट्स जो आज Google, Microsoft, Intel, Nvidia, ISRO, Airtel और TCS* जैसी टॉप कंपनियों में काम कर रहे हैं – ये सभी JEC के ही एलुमनाई हैं।
इस वर्कशॉप में कवर हो रहे हैं 11 हॉट टेक टॉपिक्स:
• ए आई एंड मशीन लर्निंग
• साइबर सिक्योरिटी
• क्लाउड सर्विसेज
• प्रोडक्ट मैनेजमेंट
• वी एल एस आई डिजाइन
• सॉफ्टवेयर डिज़ाइन और भी बहुत कुछ
JEC के प्रिंसिपल डॉ. राजीव चांडक का कहना है:
हम सिर्फ एग्जाम पास कराने के लिए नहीं पढ़ाते, हम विद्यार्थियों को अच्छे करियर के लिए तैयार करते हैं! और टेकब्लिट्ज कार्यशाला इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी
ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रहे – डॉ. मंजू तिवारी, डॉ. ममता लैंबर्ट, डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. देवी सिंह रावत और अन्य फैकल्टी मेंबर्स।
पूरे प्रोग्राम की कमान संभाली है प्रो. माधवी सोनी और एक सुपर एनर्जेटिक स्टूडेंट टीम ने: ध्रुव, आकाश, गौरव, पार्थ, श्रेयांश, पीयूष, निखिल, धनश्री, सृष्टि और अंशिका।

