Site icon Yashbharat.com

आईएमएल 2025: सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम इंडिया का धमाकेदार एलान!

Screenshot 20250215 003731 Chrome

आईएमएल 2025: सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम इंडिया का धमाकेदार एलान!। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनके पास एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे हीरो को खेलते हुए देखने का मौका मिलने वाला है।

आईएमएल 2025: सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम इंडिया का धमाकेदार एलान!

दरअसल, भारत में 22 फरवरी से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) की शुरुआत होने जा रही है. इसमें भारत के अलावा श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं. इस टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार 14 फरवरी को भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. इसमें टीम इंडिया के कई दिग्गजों को शामिल किया गया है।

कौन-कौन स्क्वॉड में शामिल?

IML 2025 के लिए पहले ही ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है. उनके बाद शुक्रवार 14 फरवरी को इंडियन मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के स्क्वॉड का भी ऐलान किया गया।

भारत की टीम में सचिन तेंदुलकर समेत धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

नमन ओझा विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे, जबकि स्टुअर्ट बिन्नी पेस बॉलिंग ऑलराउंडर और गुरकीरत सिंह मान स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलने वाले हैं. वहीं अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, और विनय कुमार टीम के तेज गेंदबाज होंगे. पवन नेगी,राहुल शर्मा और शाहबाज नदीम को स्पिनर के तौर पर रखा गया है।

बता दें भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में बीसीसीआई अवॉर्ड के समारोह में कहा था कि उन्होंने इस लीग के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

Exit mobile version