Site icon Yashbharat.com

Teachers Summer Leave: बिना अनुमति घूमने गए शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, बीएसए वाराणसी ने तलब की रिपोर्ट

Teacher Travel

Teachers Summer Leave: बिना अनुमति घूमने गए शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, बीएसए वाराणसी ने तलब की रिपोर्ट गर्मी की छुट्टी में बिना बताए घूमने गए बेसिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है। वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अपने विकास खंड के उन शिक्षकों की सूची बनाने को कहा है जो बिना अनुमति के बाहर गए हैं।

 

वाराणसी में जी- 20 सम्मेलन के लिए सभी विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी कई अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन कई शिक्षक गर्मी की छुट्टी में बिना बताए घूमने निकल गए। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है।

शिक्षकों ने फोटो किए डिलीट

शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर गर्मी की छुट्टी में घूमने का फोटो भी साझा किया था, लेकिन बीएसए के आदेश की सूचना के बाद कई शिक्षकों ने फोटो डिलीट कर दिया है। उधर, बीएसए के आदेश का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष का कहना है कि शिक्षकों को स्कूल बंद होने के बाद जो जिम्मेदारी दी गई थी उसे पूरा करके ही बाहर गए हैं।

जिन शिक्षकों की जी20 में ड्यूटी लगी है वो वापस आ गए हैं। ऐसे में अगर शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है महासंघ इसका विरोध करेगा।

Exit mobile version