Site icon YASHBHARAT.COM

Teacher Ki Pitai: क्लास में मोबाइल से बात करने से रोका, तो छात्रा की मां ने शिक्षिका को पीटा

teachers

school children

Teacher Ki Pitai: क्लास में मोबाइल से बात करने से रोका, तो छात्रा की मां ने शिक्षिका को पीटा। लहार के सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में एक शिक्षिका को क्लास में मोबाइल चला रही छात्रा को टोकना महंगा पड़ गया।

शिक्षिका ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर उसकी मां से शिकायत की। गुरुवार को छात्रा अपनी मां और ताई के साथ स्कूल आई और शिक्षिका को ताबड़तोड़ चांटे जड़ दिए। घटना के बाद शिक्षिका थाने पहुंची और छात्रा सहित उसके स्वजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ये है मामला

पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय सरला परिहार ने बताया कि वह सरकारी कन्या उच्चतर स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार सुबह 10.30 बजे वह स्कूल गईं और कक्षा 10वीं की क्लास ले रही थीं। इसी दौरान क्लास में बैठी छात्रा सृष्टि तिवारी मोबाइल पर बात कर रही थी। जब उन्होंने छात्रा को रोका कि किससे बात कर रही हो वह ऊंची आवाज में बात करने लगी। इस पर उन्होंने छात्रा का मोबाइल लेकर उसकी मां किरण तिवारी को बताया कि तुम्हारी बैठी क्लास में बैठकर मोबाइल पर बात कर रही है, उसे रोकने पर बदतमीजी कर रही है। छात्रा की मां स्कूल में आ गई और बोली कि तुम लोग बच्चों को खुद नहीं पढ़ाते हो। इसके बाद बात वहीं खत्म हो गई थी।

अन्य शिक्षकों ने किया बचाव

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने क्लास में पढ़ाने जा रही थी, तभी सृष्टि, उसकी मां किरण और ताई बबली आई और गाली देने लगी। जब गाली देने से मना किया तो तीनों ने थप्पड़ मारना शुरू कर दिए। विवाद होता देखकर स्कूल की शिक्षिका आराधना चौहान, सोमवती देवी, निर्मला डाबर और भावना कौरव आ गई और बीच-बचाव किया। छात्रा की मां ने धमकाते हुए कहा कि आइंदा मेरी बेटी से रोक-टोक की तो अच्छा नहीं होगा।

घटना के बाद शिक्षिका थाने में पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिक्षिका की रिपोर्ट पर छात्रा सृष्टि तिवारी, मां किरण तिवारी और बबली तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version