Site icon Yashbharat.com

Teacher Final Seniority List of  उच्च माध्यमिक शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार

teacher

Teacher Final Seniority List  उच्च माध्यमिक शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा फाइनल पब्लिकेशन से पहले दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित किए गए हैं। सभी उच्च माध्यमिक शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सूची का अवलोकन कर सकते हैं और यदि कोई आपत्ति है तो भोपाल आकर प्रस्तुत कर सकते हैं। लास्ट डेट 16 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।

 

Final Seniority List of

केके द्विवेदी संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि दिनांक 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में उच्च माध्यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर संचालनालय स्तर पर पदक्रम सूची तैयार की गई है। जिसका अंतिम सूची प्रकाशन किया जाना है।

श्री द्विवेदी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने जिले में कार्यरत उच्च माध्यमिक शिक्षकों को सूचित करेंगे कि यदि उनके नाम के सामने अंकित प्रविष्टियों में किसी प्रकार की त्रुटि है तो इस संबंध में सुधार दावा आपत्ति हेतु दिनांक 16 अप्रैल 2030 को संचालनालय के स्थापना कक्ष क्रमांक 2 में अभिलेख सहित उपस्थित करा कर त्रुटि सुधार कराने हेतु सभी संबंधित को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पाबंद किया गया है कि वह अपने जिले के सभी उच्च माध्यमिक शिक्षकों को विधि सम्मत पद्धति के माध्यम से इसके बारे में आधिकारिक जानकारी दें एवं यदि कोई त्रुटि है तो उसके सुधार के लिए सहयोग प्रदान करें।
Exit mobile version