Wednesday, April 8, 2026
Latest:
katniLatest

पुरानी रंजिश के चलते चाय दुकान वालों ने एक दूसरे पर किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल

कटनी। पुरानी रंजिश के चलते चाय दुकान वालों ने एक दूसरे पर किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कोतवाली थाना अंतर्गत स्टेट बैंक चौराहे के पास चाय समोसे की दुकान लगाने वाले दो युवको में पुरानी और पारिवारिक रंजिश को लेकर आज विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षो में जम कर चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

दोनो घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना में गप्पू कुशवाहा निवासी जैन स्कूल के पास, विजय कुशवाहा पिता फुलचंद कुशवाहा निवासी शिवाजी नगर 53 वर्ष घायल हुए है। पुलिस दोनों पक्षो से पूछताछ कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम