Site icon Yashbharat.com

सायना स्कूल बायपास गेट पर सुविधाओं की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं ने विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को साधुवाद दिया।  

1000618993 1

कटनी। माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में माँ गंगा में शाही स्नान के लिए जाने वाले श्रद्घालुओं की भीड़ बढ़ी तो नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सड़क मार्ग से प्रयागराज आने=जाने वाले श्रद्घालुओं के हजारों वाहन जबलपुर, सिहोरा, कटनी, मैहर, अमरपाटन, रीवा, मनगँवा, चाकघाट तक भीषण जाम में फंस गए और जाम में फंसे श्रद्धालु खाने-पीने के सामान के लिए तरसने लगे। जैसे ही इस स्थिति की जानकारी कटनी में विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री संजय सत्येंद्र पाठक को लगी तो उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से मार्गदर्शन लेकर तत्काल मानवसेवा का वीणा उठाया और 10 फरवरी सोमवार से सायना स्कूल के बायपास गेट पर टेंट लगाकर निशुल्क स्वादिष्ट भोजन की समुचित व्यवस्था शुरू कराई। श्री पाठक के निर्देश पर बीती 10 फरवरी सोमवार से शुरू की गई यह सेवा आज 13 फरवरी गुरुवार तक निरन्तर जारी रहीं और आज स्थिति सामान्य होने पर इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। इन चार दिनों में प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौटने वाले व जाने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सायना स्कूल बाईपास गेट के समीप विराट रूप से शुद्ध पेयजल भोजन दवाएं की व्यवस्था की गयी। हजारों महिलाओं बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण कर कटनी नगर में श्री पाठक के मानवसेवा के इस अनूठे कार्य की सराहना की। इस दौरान सायना स्कूल में महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए सायना स्कूल में सुलभ शौचालय एवं ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। भोजन के अलावा बच्चों को चिप्स ट्रॉफी शुद्ध पेयजल चाय कॉफी का वितरण किया गया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद वी डी शर्मा के मार्गदर्शन में विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक द्बारा मानव सेवा के लिये इसके पहले भी कोराना काल में पीडितजनों का भरपूर सहयोग किया गया था। इस मानवसेवा कार्य में प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक, उनके सुपुत्र यश पाठक सहित उनके सहयोगी के रूप मे गुड्डा जैन, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, आशीष पाठक, दीपक जैन, मनोज तिवारी, अनुज तिवारी, नीरज नगरिया, ऋषि अरोड़ा, प्राण सलूजा, वरुण गौतम, रिजूल भसीन, अभिषेक खरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की। विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों ने इस व्यवस्था के लिए संजय सत्येंद्र पाठक एवं उनके पुत्र यश पाठक की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। हाईवे पर स्थिति सामान्य होने के बाद आज सेवा के समापन अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि जरुरत पड़ने पर पुनः सेवा शुरू की जाएगी।

Exit mobile version