Tarun Gogoi Passes Away : असम के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का गुवाहाटी में निधन हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता राव कर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। सोमवार की सुबह उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी। कोरोना संक्रमित 84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (Gauhati Medical College Hospital) में इलाज चल रहा था। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल तरुण गोगोई के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डिब्रूगढ़ के सभी कार्यक्रम निरस्त कर गुवाहाटी लौट आए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। 50 से अधिक वर्षों के अपने राजनीतिक जीवन में, गोगोई ने तीन कार्यकालों तक असम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस पार्टी, केंद्र सरकार के साथ-साथ असम के राज्य प्रशासन के भीतर विभिन्न पदों को संभाला। गोगोई 2001 से टिटोरब विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह छह बार सांसद और दो बार केंद्रीय मंत्री भी रहे।
Tarun Gogoi Passes Away : असम के पूर्व CM तरुण गोगोई का निधन

