Site icon Yashbharat.com

सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

1000621169

कटनी, कुठला: जिले के कुठला थाना अंतर्गत ग्राम चाका में एक सुनसान मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना की शिकायत मकान मालिक भोले परौहा (35) ने कुठला थाने में दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात 2 अज्ञात लोग घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए जेवरों में मंगलसूत्र, झुमकी और मोती माला शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। कुठला पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version