50 प्रतिशत छूट के बाद भी जलकर जमा नहीं करने पर 8 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित

IMG 20260902 WA0032

50 प्रतिशत छूट के बाद भी जलकर जमा नहीं करने पर 8 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदि

 

कटनी। जलकर राहत योजना के तहत बकाया जलकर की राशि में 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने का अवसर दिए जाने के बावजूद शेष 50 प्रतिशत जलकर राशि जमा नहीं करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध बुधवार को दोपहर 2 बजे तक नगर निगम की जलकर टीम द्वारा 8 नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा चुकी है।

ये कनेक्शन हुए विच्छेदित

 

निगम की टीम द्वारा बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों में जिन उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई उनमें उपभोक्ता क्रमांक 10023050466, 1002312282,1002317602, 1002306482, 1002319153, 1002315007, 1002307709, 1002312904 शामिल है।