नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर तनुश्री दत्ता ने उठाए गंभीर सवाल; कहा- ‘क्या किसी ने शव देखा था? इतनी जल्दबाजी क्यों?’
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके देर रात किए गए अंतिम संस्कार को लेकर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इंस्टाग्राम लाइव के जरिए सामने आई तनुश्री ने इस पूरी प्रक्रिया और उद्योग की चुप्पी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
‘ना मीडिया ने देखा, ना बॉलीवुड ने पार्थिव शरीर के दर्शन किए’
तनुश्री दत्ता ने सोमवार रात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा कि फिल्म इंडस्ट्री या मीडिया में से किसी ने भी नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर नहीं देखा। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े और महान कलाकार के अंतिम संस्कार में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई? एक सार्वजनिक प्रेयर मीट आयोजित की जानी चाहिए थी ताकि बॉलीवुड से जुड़े लोग और मीडिया के साथी उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर पाते।
रात 11 बजे के बाद अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल
एक्ट्रेस ने देर रात 11 बजे के बाद किए गए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपराओं के अनुसार लोग सभा में शामिल होते हैं, पार्थिव शरीर के दर्शन करते हैं और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। तनुश्री ने आगे पूछा, “क्या परिवार ने भी शव को ठीक से देखा था? किसका अंतिम संस्कार किया गया, क्योंकि चेहरा ढका हुआ था?”
पोस्टमार्टम और तस्वीरों की अनुपस्थिति पर टिप्पणी
तनुश्री ने कहा कि आम तौर पर ऐसी घटनाओं में तस्वीरें या वीडियो सामने आते हैं। उन्होंने अपने एक पुराने हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि उनके एक्सीडेंट के वक्त भी तस्वीरें आई थीं, लेकिन इस मामले में अस्पताल ले जाने, मृत घोषित करने और पोस्टमार्टम किए जाने के बावजूद एक भी आधिकारिक वीडियो या तस्वीर सामने नहीं आई है।

