शराब के नशे में टल्ली सिपाही ने राहगीरों से की अभद्रता, जमीन पर पटकी सरकारी राइफल! खबर मिलते ही SP ने कर दिया ऑन-द-स्पॉट सस्पेंड
नशे में धुत सिपाही ने सड़क पर मचाया उत्पात, शासकीय राइफल तक फेंकी: गुना SP हितिका वासल ने आरक्षक को किया सस्पेंड
शराब के नशे में टल्ली सिपाही ने राहगीरों से की अभद्रता, जमीन पर पटकी सरकारी राइफल! खबर मिलते ही SP ने कर दिया ऑन-द-स्पॉट सस्पेंड
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां वीआईपी ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक (कॉन्स्टेबल) ने अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर राहगीरों व आम लोगों से बदसलूकी की और जमकर हंगामा किया।
मामले का वीडियो वायरल होने और हकीकत सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक (SP) हितिका वासल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।
सर्किट हाउस पर लगी थी VIP ड्यूटी, छोड़कर पहुंचा नयापुरा
-
ड्यूटी से गायब: पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 869 मनोज धाकड़ (वर्मा) की ड्यूटी सर्किट हाउस पर वीआईपी सुरक्षा में लगाई गई थी।
-
नशे में हंगामा: रात करीब 11:30 बजे वह अपनी ड्यूटी छोड़कर बिना इजाजत नयापुरा स्थित ‘ममता डेयरी’ के पास पहुंच गया। शराब के नशे में चूर आरक्षक ने वहां मौजूद नागरिकों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।
-
शासकीय राइफल जमीन पर फेंकी: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरक्षक के पास उसकी सरकारी राइफल (Insas/SLR) मौजूद थी। नशे की धुन में उसने राइफल को वहीं जमीन पर फेंक दिया। साथ मौजूद दूसरे सिपाही ने जैसे-तैसे राइफल को संभाला।
सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी सिपाही पुलिस टीम से भी उलझता रहा। बताया जा रहा है कि यह आरक्षक पहले भी कई बार शराब पीकर इस तरह का ड्रामा कर चुका है।
SP हितिका वासल की कड़ी कार्रवाई: विभागीय जांच शुरू
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हितिका वासल ने आरक्षक मनोज वर्मा के निलंबन का आदेश जारी कर दिया:
-
आचरण नियमों का उल्लंघन: आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने और आम जनता से अशोभनीय व्यवहार करने पर आरोपी आरक्षक को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का दोषी पाया गया है।
-
पुलिस लाइन अटैच: निलंबन अवधि के दौरान उसका मुख्यालय पुलिस लाइन गुना तय किया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
-
एडिशनल SP करेंगे जांच: एसपी हितिका वासल ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच एडिशनल एसपी (ASP) को सौंपी गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।








