Site icon Yashbharat.com

Talaq Vs Halala: तीन तलाक के 9 साल बाद दोस्त के साथ हलाला कराने Ex Wife के घर पहुंचा AIMIM का पूर्व नेता, बना रहा था दबाव, मामला दर्ज

burka

तीन तलाक देकर पत्नी को छोड़ चुका पति अपने दोस्त के साथ हलाला करवाने के लिए जामिया नगर स्थित महिला के घर पहुंच गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पूर्व पति रियाजुद्दीन खान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन यूपी का सचिव है.।

देश में ट्रिपल तलाक कानून (Triple Talaq) लागू होने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा. नौ साल पहले अपनी पत्नी से तलाक ले चुका पति अपने दोस्त को लेकर महिला के घर पहुंच गया और उस पर हलाला करने का दबाव बनाने लगा।

इसके साथ ही आरोपी ने हलाला न करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली. जामिया नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं, पीड़िता का पूर्व पति रियाजुद्दीन खान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) का उत्तर प्रदेश का सचिव है।

 

दरअसल, ये मामला राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी रियाजुद्दीन ने खुद को तलाकशुदा बताकर जनवरी 2012 में महिला से निकाह किया था।

लेकिन बाद में महिला को जब इस बात की जानकारी पता चली कि वह तलाकशुदा नहीं है. वही, पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर उसे परेशान करने लगा।

इस बीच पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया. ऐसे में साल बीते साल 2012 में आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया.

Exit mobile version