Latest

Syna: सायना महाविद्यालय में फैशन शो का हुआ शानदार प्रदर्शन

Syna: सायना महाविद्यालय फैशन शो का हुआ शानदार प्रदर्शन

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी में आयोजित फेसचुरल्स 2024 के अंतर्गत आज दूसरे चौथे दिवस भी महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदर्शन किया।

IMG 20240224 WA0007

रेड हाउस को हराकर येलो हाउस की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजय प्राप्त की

सर्वप्रथम महाविद्यालय के रेड हाउस और येलो हाउस के बीच प्रशन मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें रेड हाउस विजय रही। इसके पश्चात फैशन शो का शानदार आयोजन किया गया

जिसमें छात्र/छात्राओं ने भारत देश की विशेष वेशभूषा में तैयार होकर फैशन शो में अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें त्रतिका जुगल व नयन चौरसिया विजेता रहे, वहीं कैरम में संजुल व अनिकेत राय विजेता रहे। महिला वर्ग में रेड हाउस की कोमल वरयानी विजेता रही।

रस्सा कसी में रस्सा खींच में रेड हाउस के छात्र व येलो हाउस की छात्राएं विजेता रही। अंत मे महिला क्रिकेट टीम का आयोजन किया गया जिसमें रेड हाउस को हराकर येलो हाउस ने शानदार विजय प्राप्त की। केश सज्जा में शहजादी याशमीन, रील्स में त्रतिका और आकांक्षा मीरचंदानी, सेल्फी में अनिकेत राय, संध्या सिंह, मुस्कान वंशकार विजेता रही।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व निर्णायक के रूप में  मनीषा कपूर,  पूजा खरे,  शैफाली कटारे उपस्थित हुई। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रमाणपत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

IMG 20240224 WA0010

इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. सी.ए. लियोनी, प्रो.आर. अबिरामी, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. प्रकाश बारी, श्री अरुण उरमलिया, श्री शरद यादव, श्री हीरालाल केवट,  मेघना ओटवानी .साक्षी कटारिया,  शालिनी शर्मा, आयुषी त्रिपाठी,  संगीता मिश्रा,  विशाल मोंगा,वर्षा नामदेव, राम जी गुप्ता, प्रशांत सोनी व समस्त छात्र/छात्राओं की उपस्थित रहे।

 

Back to top button