Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates: स्वच्छता सर्वे की पूरी लिस्ट, इंदौर फिर नंबर-1, जानिए यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के शहरों की स्थिति

Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates: इंदौर शहर के चौथी बार अव्वल आने की कहानी पूरे देश के लिए मिसाल है। स्वच्छता के लिए नगर निगम के अधिकारियों और सफाईमित्रों ने कोरोना लॉकडाउन की भी परवाह नहीं की।
Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates: मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत औ तीसरे नंबर पर नवी मुंबई रहा। केंद्रीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसका ऐलान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के तहत उन लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका निभाई। बता दें, सबसे पहले सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मैसूर को मिला था। उसके बाद से इंदौर लगातार तीन साल तक (2017, 2018, 2019) में शीर्ष स्थान पर रहा था। पढ़िए Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates
Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates: 25 हजार आबादी वाले शहरों में पाटन सबसे स्वच्छ। वहीं जसपुर ने 25 से 50 हजार आबादी वाली श्रेणी में मारी बाजी। 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले शहरों में धमतरी सबसे साफ। 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर स्वच्छ शहर।
Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates: मार्च में लॉकडाउन लागू होने से जून में अनलॉक-1 तक इंदौर शहर में लगातार सड़कों की सफाई हुई, रात में प्रमुख सड़कें रोज धुलीं, घर-घर से रोज कचरा लिया जाता रहा और सड़क किनारे लगे लिटरबिन भी खंगाले गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Swachh Survekshan 2020 LIVE Updates: स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्य प्रदेश के चार शहर टॉप 20 में शामिल हुए हैं। इसमें पहले नंबर इंदौर शहर रहा है। सातवें नंबर पर भोपाल, 13वें पर ग्वालियर और 17वें पर जबलपुर रहा है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Swachh Survekshan 2020 Full List
इंदौर
सूरत
नवी मुंबई
विजयवाड़ा
अहमदाबाद
राजकोट
भोपाल
चडीगढ़
विशाखापत्तनम
वडोदरा
नासिक
लखनऊ
ग्वालियर
ठाणे
पुणे
आगरा
जबलपुर
नागपुर
गाजियाबाद
प्रयागराज
रायपुर
कल्याण डोंबिवली
हैदराबाद
पिंपरी चिंचवाड़
कानपुर
औरंगाबाद
वाराणसी
जयपुर
जोधपुर
रांची
साउथ दिल्ली
वसंत विहार
धनबाग
लुधियाना
ग्रेटर मुंबई
श्रीनगर
बेंगलुरू
फरीदाबाद
अमृतसर
कोयंबतुर
मेरठ
मदुरै
नॉर्थ दिल्ली
कोटा
चेन्नई
ईस्ट दिल्ली
पटना








