भोपाल में मॉडल की संदिग्ध मौत: मुस्लिम प्रेमी अस्पताल में छोड़कर फरार, शरीर पर चोट के निशान- लव जिहाद की आशंका पर जांच शुरू

भोपाल में मॉडल की संदिग्ध मौत: मुस्लिम प्रेमी अस्पताल में छोड़कर फरार, शरीर पर चोट के निशान- लव जिहाद की आशंका पर जांच शुरू

भोपाल में मॉडल की संदिग्ध मौत: मुस्लिम प्रेमी अस्पताल में छोड़कर फरार, शरीर पर चोट के निशान- लव जिहाद की आशंका पर जांच शुरू। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 27 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक मृतका अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सोमवार तड़के युवक उसे गंभीर हालत में भैंसाखेड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। युवक की पहचान कासिम नाम से हुई है, जो फिलहाल फरार है।

3 साल से कर रही थी मॉडलिंग

मृतका की पहचान खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा (27) के रूप में हुई है। वह बीए की पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी थी और पिछले तीन सालों से भोपाल में रहकर मॉडलिंग कर रही थी। स्थानीय ब्रांड्स के लिए शूट करने के साथ वह पार्ट-टाइम जॉब भी करती थी। सोशल मीडिया पर ‘डायमंड गर्ल’ नाम से एक्टिव खुशी के करीब 12 हजार इंस्टाग्राम फॉलोअर्स थे।

 

Exit mobile version