Site icon Yashbharat.com

Sushmita Sen: पूर्व प्रेमी के साथ नजर आईं सुष्मिता, रोहमन ने नहीं छोड़ा साथ, ये देख खुशी से फूले नहीं समाए फैंस

11 02 2021 sushmita rohman 21357505

Sushmita Sen: पूर्व प्रेमी के साथ नजर आईं सुष्मिता, रोहमन ने नहीं छोड़ा साथ, ये देख खुशी से फूले नहीं समाए फैंस पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हार्ट अटैक के बाद एक बार फिर फैंस के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अनुश्री को धन्यवाद देते हुए सुष्मिता ने कहा कि मैं वास्तव में बहुत खुश हूं क्योंकि अनुश्री ने मुझे आने और चलने और शोस्टॉपर बनने के लिए कहा।

 

शो के बाद सुष्मिता ने एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘तेरे बस में कुछ भी नहीं ऐ… दिल नू एह समझ… तू झूम झूम झूम झूम। एक सैर याद करने के लिए… मैं जीवन का जश्न मनाती हूं… झूम !! शुक्रिया।

इसी के साथ उन्हें अपने पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल के साथ देखा गया है। जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। मौका था मुंबई में लैक्मे फैशन वीक का। जहां वेन्यू से बाहर निकलने के बाद उनके साथ रोहमन को देखा गया। कथित तौर पर ब्रेकअप होने के बाद रोहमन सुष्मिता का एक साथ नजर आना चर्चाओं में बना हुआ है।

रोहमन और सुष्मिता का एक साथ वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सुष्मिता इवेंट में पीले लहंगे में नजर आईं। वहीं, रोहमन व्हाइट ब्लेजर में दिखे। दोनों एक साथ टहलते नजर आए। जाने से पहले सुष्मिता ने वहां कुछ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद रोमन सुष्मिता को लेकर वहां से निकल गए।

सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल

वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने जब सुष्मिता से कहा कि आप बहुत मजबूत हैं तो सुष्मिता ने जवाब दिया कि मेरे साथ बहुत से लोगों की दुआएं हैं। बता दे कि सुष्मिता ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए पीले रंग का लहंगा पहना था। तो वहीं, बातचीत करते हुए सुष्मिता ने कहा कि मैंने लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर के रूप में अविश्वसनीय अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया। मैं सभी मीडिया के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहती हूं, सभी इतने दयालु और प्यारे थे। मैं बहुत ही धन्य लड़की हूं और मैं यह हमेशा से कहती आई हूं।

अनुश्री को धन्यवाद देते हुए सुष्मिता ने कहा कि मैं वास्तव में बहुत खुश हूं क्योंकि अनुश्री ने मुझे आने और चलने और शोस्टॉपर बनने के लिए कहा। शो के बाद सुष्मिता ने एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘तेरे बस में कुछ भी नहीं ऐ… दिल नू एह समझ… तू झूम झूम झूम झूम। एक सैर याद करने के लिए… मैं जीवन का जश्न मनाती हूं… झूम !! शुक्रिया।

Exit mobile version