Site icon Yashbharat.com

Sushant Rajput Live Updates: Rhea Chakraborty और उनके पिता को समन जारी

24 08 2020 rhea sushant24

Sushant Rajput Live Updates: बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत की मौत के मामले की जांच में बड़ा मोड़ आया जब CBI ने सोमवार को एक्ट्रेस Rhea Chakaborty को समन भेजा। रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी समन भेजा गया है। रिया चक्रवर्ती को सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत और कुक नीरज के साथ बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

CBI को इस मामले में सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज के बयानों में विरोधाभास मिला था। सीबीआई आज संदीप सिंह से भी पूछताछ करने वाली है। इसके अलावा सुशांत और रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सीबीआई की जांच जिस तरह चल रही है उससे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसता नजर आ रहा है।।

सीबीआई कुक नीरज से लगातार तीन दिन तक पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा सिद्धार्थ पिठानी से लगातार दो दिनों तक पूछताछ की गई है। इसके अलावा सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत से भी पूछताछ की गई। सिद्धार्थ और नीरज के बयानों में विरोधाभास के बाद रविवार को इन्हें आमने-सामने बिठाकर सवाल पूछे गए थे। इस चार घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम इन्हें सुशांत राजपूत के फ्लैट पर भी ले गई थी।

Exit mobile version