Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Surya Grahan 2024 आठ अप्रैल को लगने वाला है पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन के वक्त सूरज कुछ समय के लिए होगा गायब

8 अप्रैल को लगने वाला है पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन के वक्त सूरज कुछ समय के लिए होगा गायब

Surya Grahan 2024 आठ अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2024 के दिन सूरज कुछ समय के लिए गायब हो जाएगा। जिसके चलते इस अवधि में दिन में अंधेरा छा जाएगा। 50 सालों का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान धूमकेतु नजर आएंगे। इस सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा। कितने बजे लगेगा और इसे कहां और कैसे देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं इन्हीं सब सवालों के जवाब।

कब लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024 Date)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल (सोमवार) को लगने वाला है।

सूर्य ग्रहण किस वक्त लगेगा? (Surya Grahan 2024 Timing)

साल का पहला सूर्य ग्रहण रात्रि 09.12 मिनट से 9 अप्रैल की मध्यरात्रि 02.22 मिनट तक लगेगा। पंचांग के अनुसार, यह चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में लगेगा।

भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024 Timing In India)

8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। पूजा-पाठ पर भी पाबंदी नहीं रहेगी।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण कैसे देखें? (How To Watch Surya Grahan 2024)

सूर्य ग्रहण को नग्र आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान पहुंचता है। इसे देखने के लिए खास तरह के ऑप्टिकल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आंखों पर सूर्य की किरणों का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कहां देखें सूर्य ग्रहण लाइव? (Watch Solar Eclipse 2024)

सूर्य ग्रहण को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। 8 अप्रैल को नासा इसकी स्ट्रीमिंग करेगा। सूर्य ग्रहण का लाइव स्ट्रीम देखने के लिए

Back to top button