Site icon Yashbharat.com

सोने में निवेश का सुपर रिटर्न: 205% मुनाफा, ₹1 लाख बने ₹3.05 लाख

RBI Recruitment

सोने में निवेश का सुपर रिटर्न: 205% मुनाफा, ₹1 लाख बने ₹3.05 लाख। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2020-21 सीरीज-VII के लिए समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत घोषित कर दी है। निवेशक अब 20 अप्रैल 2026 से इस बॉन्ड को भुना सकते हैं।

सोने में निवेश का सुपर रिटर्न: 205% मुनाफा, ₹1 लाख बने ₹3.05 लाख

15,254 प्रति ग्राम तय हुई कीमत

इस सीरीज की रिडेम्पशन कीमत ₹15,254 प्रति यूनिट तय की गई है। यह कीमत 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बाजार भाव के आधार पर तय की जाती है, जिसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किया जाता है।

निवेशकों को जबरदस्त फायदा

2020 में इश्यू प्राइस: ₹5,001 प्रति ग्राम, अब रिडेम्पशन प्राइस: ₹15,254 प्रति ग्राम,यानी करीब 205% तक का रिटर्न (ब्याज अलग से)

₹1 लाख बना ₹3 लाख से ज्यादा

अगर किसी ने 2020 में ₹1 लाख निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू लगभग ₹3.05 लाख हो गई होती। इसमें 2.5% सालाना ब्याज अलग से मिलता है, जिससे कुल रिटर्न और बढ़ जाता है।

क्या है SGB?

Sovereign Gold Bond सरकार की तरफ से जारी किया जाने वाला एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमें: फिजिकल सोना रखने की जरूरत नहींसोने की कीमत बढ़ने का फायदा मिलता हैहर साल 2.5% फिक्स्ड ब्याज मिलता है

कैसे तय होती है कीमत?

रिडेम्पशन कीमत पिछले 3 दिनों (15, 16, 17 अप्रैल 2026) के सोने के औसत भाव के आधार पर तय की गई है।कुल मिलाकर, SGB निवेशकों के लिए यह डील बेहद फायदेमंद साबित हुई है, जहां सोने की बढ़ती कीमत के साथ शानदार रिटर्न मिला है।

Exit mobile version