Sunita William: वैज्ञानिक सुनीता विलियम अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंस गई, नासा कैसे लाएगा वापस
Sunita William: वैज्ञानिक सुनीता विलियम अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंस गई, नासा कैसे लाएगा वापस
Sunita William: वैज्ञानिक सुनीता विलियम अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंस गई, नासा कैसे लाएगा वापस। भारतीय मूल की वैज्ञानिक सुनीता विलियम अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंस गई हैं. स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की वापसी फिलहाल स्थगित कर दी गई है. स्टारलाइनर इस महीने के शुरुआत में ही भारतीय यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को आईएसएस पर ले गया था. NASA के अनुसार पृथ्वी पर दोनों यात्रियों की वापसी 26 जून के लिए तय थी, लेकिन जिस स्पेसक्राफ्ट से उन्हें वापस आना था उसमें परेशानी आ गई है. लेकिन अब एक सवाल सबके जेहन में बना हुआ है कि अंतरिक्ष में फंसे दोनों यात्री, आखिर धरती पर वापस कैसे आएंगे?
नासा के पास फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं है. हालांकि ऐसे विकल्प जिनसे सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी कराई जा सकती है, इसके लिए नासा को दूसरे देशों की मदद लेनी पड़ सकती है. हालांकि नासा को ये जल्दी करना होगा. इसके लिए पहला विकल्प SpaceX के ड्रैगन-2 कैप्सूल हैं ओर दूसरा विकल्प रूस और चीन में से कोई एक हो सकता है.
कैसे होगी सुरक्षित वापसी
पहला विकल्प : स्पेस एजेंसी के पास पहला विक्लप ये है कि नासा SpaceX के ड्रैगन-2 कैप्सूल को अंतरिक्ष में भेजे. इस कैप्सूल में चार यात्री बैठ सकते हैं. यानी दो इंजीनियर इस पर बैठ कर जाए और समय रहते समस्या का समाधान कर लें. इससे सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी हो सकती है.
दूसरा विकल्प : नासा के सामने दूसरा विकल्प ये है कि अमेरिका-रूस से मदद मांगे. क्योंकि रूस अपना सोयुज स्पेसक्राफ्ट स्पेस स्टेशन भेजकर दोनों यात्री को बचा सकता है. एक सोयुज कैप्सूल हमेशा स्पेस स्टेशन पर इमरजेंसी के लिए तैनात रहता है.
तीसरा विकल्प :अमेरिकन स्पेस एजेंसी के पास तीसरा विकल्प चीन है. क्योंकि चीन अपने शेनझोउ स्पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजकर वहां से इन दोनों यात्री को वापस धरती पर ला सकता है. चौथा विकल्प है इंगलैंड और यूरोपीय स्पेस एजेंसी है, लेकिन यूक्रेन और रूस के युद्ध की वजह से यूरोपीय देशों की हालत अभी थोड़ा खराब है.