jabalpurLatest

SUNDAY को जबलपुर में कोरोना से फिर राहत, मिले 60 नए मरीज, 66 हुए स्वस्थ

Jabalpur corona updates जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार 18 अक्टूबर को 66 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । जबलपुर में कोरोना सेे आज Sunday को बड़ी राहत मिली है।बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 336 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 60 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 66 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 158 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 91.53 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.53 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 60 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 190 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 194 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 838 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 203 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Back to top button