Latestव्यापार

Sugar Stocks Crash: सरकार के बड़े फैसले से चीनी कंपनियों के शेयर धराशायी, 3.5% तक टूटे स्टॉक्स; जानें क्या है वजह

Sugar Stocks Crash: सरकार के बड़े फैसले से चीनी कंपनियों के शेयर धराशायी, 3.5% तक टूटे स्टॉक्स; जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: शेयर बाजार में 25 अगस्त को शुगर स्टॉक्स (Sugar Share Price) में भारी बिकवाली देखने को मिली। बलरामपुर चीनी, बजाज हिंदुस्तान शुगर और श्री रेणुका शुगर्स जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर ट्रेडिंग के दौरान 3.5 फीसदी तक गिर गए। शेयरों में आई इस अचानक गिरावट के पीछे आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा कच्ची चीनी (Raw Sugar) के ड्यूटी-फ्री आयात नियमों में दी गई बड़ी ढील है।

क्यों हुआ शेयरों में भारी नुकसान?

  • सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर असर की आशंका: आयात नियमों में ढील से बाजार में चीनी की सप्लाई तेजी से बढ़ेगी। सप्लाई बढ़ने से घरेलू कीमतें नियंत्रण में रहेंगी, जिससे चीनी मिलों के प्रॉफिट मार्जिन (मुनाफे) पर असर पड़ सकता है। इसी डर से निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की।

  • त्योहारी सीजन में महंगाई पर रोक: त्योहारों में चीनी की खपत बढ़ जाती है। सरकार का मुख्य उद्देश्य जमाखोरी रोकना और आम जनता को महंगाई की मार से बचाना है।

Back to top button