Latest

कटनी से प्रयागराज जाने वालीं दो ट्रेनों का अचानक रूट बदलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सारनाथ एक्सप्रेस व गोदिया=बरौनी एक्सप्रेस को कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर दमोह, सागर के रास्ते चलाने से परेशान हुए यात्री 

कटनी। कटनी जंक्शन में आज सुबह दो बार उस समय यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद प्रयागराज होकर चलने वाली दो ट्रेनों क्रमशः गाड़ी संख्या 15160 सारनाथ एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 15232 गोदिया=बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। प्रयागराज महाकुंभ की भीड़ के बीच रेल्वे का यह निर्णय यात्रियों के लिए बहुत पीड़ा दायक रहा। यात्रियों की भारी भीड़ दोनों ट्रेनों का कटनी जंक्शन में इंतजार कर रही थी कि इसी बीच उद्घोषणा की गई की इन दोनों ट्रेनों को कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर दमोह, सागर के रास्ते चलाया जाएगा और ये दोनों ट्रेनें प्रयागराज नहीं जाएंगी।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक