Site icon Yashbharat.com

रक्तदान का ऐसा जज्बा की जान बचाने के लिए जबलपुर से कटनी आकर किए रक्तदान

IMG 20250121 WA0037

रक्तदान का ऐसा जज्बा की जान बचाने के लिए जबलपुर से कटनी आकर किए रक्तदा

सुबह ग्रुप के सदस्य की तरफ से कॉल आया कि एक डिलेवरी केस में ओ नेगेटिव ब्लड लगना है और केस बहुत सीरियस है ब्लड के बिना ऑपरेशन करना अत्यंत कठिन था जिसमें जच्चा बच्चा दोनों की जान को खतरा था उस समय कटनी ब्लड डोनर एवं मिलन ब्लड डोनर सोसायटी के रेगुलर डोनर मोहम्मद यूसुफ सिद्दकी जो कि जबलपुर शहर में रेलवे ड्यूटी में कार्यरत है जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि सीरियस केस में ब्लड लगना है उन्होंने बिना समय गवाए अपनी मोटर साइकिल से सीधे कटनी ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया एवं जच्चा बच्चा की जान बचाने में एहम भूमिका निभाई।
एक ओर जहां लोग रक्तदान के नाम पर डरते है वहीं ऐसे जांबाज भी है जो रक्तदान के लिए सेवा भाव से चहुंओर पहुंच कर रक्तदान कर रहे है।
मोहम्मद यूसुफ सिद्दकी जी को कटनी ब्लड डोनर एवं मिलन ब्लड डोनर की समस्त टीम सेल्यूट करती है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

Exit mobile version