Site icon Yashbharat.com

कटनी में एमएसएमई विभाग द्वारा उद्योग विस्तार एवं कार्य पद्धति सुधार हेतु कार्यशाला का सफल आयोजन

IMG 20250517 WA0067

कटनी में एमएसएमई विभाग द्वारा उद्योग विस्तार एवं कार्य पद्धति सुधार हेतु कार्यशाला का सफल आयोज

कटनी -सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्यप्रदेश की नोडल एजेंसी म.प्र. लघु उद्योग निगम द्वारा होटल अरिंदम, कटनी में उद्योगों के विस्तार एवं कार्यपद्धति में सुधार हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती के सहयोग से सायं 06 बजे प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक DS मसकुले ने बताया कि यह कार्यशाला भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित की गई। इस कार्यशाला में उद्योगों की गुणवत्ता, दक्षता एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन एवं बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

एमएसएमई पॉलिसी मास्टर ट्रेनर श्री बृजेश मिश्रा ने नवीन एमएसएमई नीति एवं भूमि-भवन अधिनियम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा उपस्थित उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। वहीं ZED ट्रेनर आर. के. दलेला, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से, ने जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया एवं इससे संबंधित सरकारी अनुदानों के बारे में बताया।

ई-वाय कंसल्टेंट श्री सुनील साईं द्वारा E-TRADE प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूंजी संकट से निपटने एवं स्टॉक लिस्टिंग जैसे व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने बताया कि लघु उद्योग भारती प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों तक कार्यरत एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसे सरकार ने इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के समन्वय से आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम उद्यमियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

इस अवसर पर CII, जिला उद्योग संघ, चूना उत्पादक संघ, तुअर दाल मिल एसोसिएशन, माधव नगर उद्योग संघ एवं राइस मिल उद्योग संघ सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कुल 140 उद्यमियों ने सहभागिता की, जिनमें 36 महिला उद्यमी एवं 104 पुरुष उद्यमी शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवीन केशरी द्वारा किया गया एवं समापन लघु उद्योग भारती के सदस्य श्री मुरलीधर रत्नानानी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

यह कार्यशाला उद्योग क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुई, जिसने कटनी के उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Exit mobile version