Site icon Yashbharat.com

ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध  पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गिरोह के 05 सदस्यों को मुंबई से पकड़ने में मिली सफलता 05 मोबाईल, 01 टैब, 01 लैपटॉप, 07 पासबुक, 03 एटीएम एवं लाखों का हिसाब किताब जप्त

Screenshot 20250516 170041 Chrome

ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध  पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गिरोह के 05 सदस्यों को मुंबई से पकड़ने में मिली सफलता 05 मोबाईल, 01 टैब, 01 लैपटॉप, 07 पासबुक, 03 एटीएम एवं लाखों का हिसाब किताब जप्

कटनी-पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (मा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी, अजय बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि योगेश मिश्रा व उनकी टीम के द्वारा ऑनलाईन क्रिकेट स‌ट्टा खिलाने वाले आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की गई।

घटना का विवरण थाना कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी बस स्टेण्ड में दिनांक 11.05.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैलवारा फाटक के पास अपने मोबाईल में क्रिकेट का ऑनलाईन स‌ट्टा खेल रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस टीम को भेजकर मुखबिर के बताए स्थान पर बताए हुलिए के एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे उसका नाम फ्ता पूछने पर अपना नाम भरत मूलचंदानी पिता अशोक कुमार मूलचंदानी उम्र 36 वर्ष नि. शांति नगर माधवनगर कटनी होना बताया। संदेही के मोबाईल फोन को चैक करने पर मोबाईल में HUNTEREXEH नाम की ऑनलाईन आईडी पर श्रीलंका व इंडिया वुमेन टीम के क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खेलना पाया गया। भरत मूलचंदानी से पूछताछ करने पर बत्ताया कि उसके द्वारा ऑनलाईन आईडी भगवान दास उर्फ हरीश पृथ्यानी से ली गई है। आरोपी का कृत्य धारा 4क स‌ट्टा एक्ट का घटित करना पाए जाने पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 396/25 धारा 4क सट्टा एक्ट 49 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी भगवान दास उर्फ हरीश पृथ्यानी के मुंबई में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

जिसके संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम का गठन कर तत्काल टीम को मुंबई भेजा गया। टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश थाणे मुंबई के थाना राबोड़ी अंतर्गत की गई। जहां एक पॉश ईलाके में किराए पर फ्लैट लेकर 05 व्यक्ति ऑन लाईन क्रिकेट सट्टे का संचालन करते हुए पाए गए। जिनके फ्लैट से ऑन लाईन सट्टा खिलाने में उपयोग किए जा रहे 01 लैपटॉप, 01 टैब, 05 मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंकों की 07 पासबुक, 03 एटीएम कार्ड एवं 02 रजिस्टर जिनमें अकाउण्ट नंबर व लेन-देन संबंधी जानकारी (करीब 20 लाख रू) की मिली है। मुबई से पकड़े गए पाचों आरोपियों को पूछताछ हेतु कटनी लाया गया है। जिनसे ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

 

 

पकड़े गए आरोपियों के नाम-

भरत मूलचंदानी पिता अशोक कुमार मूलचंदानी उम्र 36 वर्ष नि. शांति नगर माधवनगर कटनी
भगवान दास उर्फ हरीश पिता सुंदर लाल पृथ्यानी उम्र 38 वर्ष नि. किरण टॉकीज के पीछे थाना कोतवाली जिला शहडोल (म.प्र.) लक्की वाधवानी पिता शंकर लाल वाधवानी उम्र 37 वर्ष नि. सिंधी कॉलोनी नरसिंहपुर मनीष साहू पिता विजय साहू उम्र 39 वर्ष नि. पुरानी बस्ती कोतवाली जिला कटनी

प्रियांशु पिता अनुराग जायसवाल उम्र 29 वर्ष नि. गौतम मोहल्ला कोतवाली कटनी रवि वाधवानी पिता घनश्याम दास मेघवानी उम्र 30 वर्ष नि. बदनपुर थाना गढ़ा जिला जबलपुर जप्त सामग्री में लैपटॉप-01 टैबलेट- 01 मोबाइल फोन- 05 बैंक पासबुक- 07 एटीएम कार्ड- 03 रजिस्टर- 02 कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. अजय बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, उनि. अरूणपाल सिंह, सउनि. दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर मनोज पटेल, सुशील पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, आरक्षक अनमोल सिंह, मनु त्रिपाठी की भूमिका रही।

Exit mobile version